स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए तेजी से बढा रही है कदम
मुंगेली
जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम बंधवा में संचालित एकीकृत सुविधा केंद्र आजीविका परिसर में 26 स्व सहायता समूह की एक हजार एक सौ एक महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए तेजी से कदम बढा रही है। एकीकृत सुविधा केंद्र आजीविका परिसर में इन स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रा- मटेरियल से घरेलू सामग्री अगरबत्ती, पापड़, चप्पल, ब्रिक्स, साबुन, फिनाईल, टायलेट क्लीनर, साफ्ट टय, मसाला आदि वस्तुओं का निर्माण कर अपने उत्पादों को आजीविका परिसर में ही संचालित मार्ट (सुपर मार्केट) से विक्रय किया जा रहा है। जिसे लोगों द्वारा हाथों-हाथ लिया जा रहा है। जो उनके अतिरिक्त आय का साधन बन गया है।
जिले के ग्राम बंधवा में आजीविका परिसर में कार्य करने वाली ग्राम पंचायत करनकापा के सफुरा माता स्व सहायता समूह की अध्यक्ष कविता ने बताया कि उनके समूह में दस महिलाएं है उनके द्वारा फिनाईल, ग्राम पंचायत पेंड्री तालाब (बी) के सोन मंदिर महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष मनीषा ने बताया कि उनके समूह द्वारा टायलेट क्लीनर, ग्राम पंचायत दयालपुर के लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष संतरा बाई ने बताया कि उनके समूह द्वारा डिशवॉश , सृष्टि महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष नैन कुर्रे ने बताया कि उनके समूह द्वारा हैंडवाश, ग्राम पंचायत राजपुर के नारी शक्ति ग्राम संगठन की अध्यक्ष सविता डाहिरे ने बताया कि उनके समूह में 110 महिलाएं है। उनके द्वारा लिक्विड डिटर्जेन्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह ग्राम पंचायत झाफल के ज्योति ग्राम संगठन की अध्यक्ष रामजानी ने बताया कि उनके समूह में 120 महिलाएं हैं और उनके द्वारा रा-मटेरियल से विभिन्न प्रकार की साबुन का निर्माण किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत चंदली के वंदेमातरम स्व सहायता समूह की अध्यक्ष संध्या साहू ने बताया कि उनके समूह में दस महिलाएं है जो रा-मटेरियल से स्लिपर (चप्पल), ग्राम पंचायत परसाकापा के शंभू शेक महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष कुवर बाई ने बताया कि उनके समूह द्वारा दोना निर्माण, ग्राम पंचायत झाफल के जय मॉ काली स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उर्वसी ने बताया कि उनके समूह के सभी दस महिलाएं अगरबत्ती निर्माण, ग्राम पंचायत चंदली के धरोहर महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष राजकुमारी ने बताया कि उनके समूह की महिलाओं द्वारा मिनी राईस मिल का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत चंदली के ही धरोहर महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने बताया कि उनके समूह की सभी 20 महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, ग्राम पंचायत बंधवा के सागर ग्राम संगठन के अध्यक्ष मीना ने बताया कि उनके समूह की सभी 130 महिलाओं द्वारा ईट (ब्रिक्स) निर्माण, ग्राम पंचायत चंदली के मॉ तुलसी ग्राम संगठन की अध्यक्ष सरोजा ने बताया कि उनके समूह में 150 महिलाएं है और उनके द्वारा पेवर ब्लाक, ग्राम पंचायत चंदली के धरोहर कलस्टर की अध्यक्ष कविता ने बताया कि उनके समूह की सभी दस महिलाएं चैन लिंक फैन्सिंग, ग्राम पंचायत बंधवा के सागर ग्राम संगठन की अध्यक्ष सुनिता ने बताया कि उनके समूह में 120 महिलाएं है। जो पोल ट्री गार्ड, ग्राम पंचायत मरूकापा के नयासवेरा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सरोज ने बताया कि उनके समूह द्वारा देशी बिस्कुट का निर्माण, ग्राम पंचायत लालपुर थाना के ज्ञान दीप ग्राम संगठन की अध्यक्ष गोंदा बाई ने बताया कि उनके समूह में 130 महिलाएं है और उनके द्वारा पापड़ निर्माण किया जा रहा है।

पाठको की राय